20 से 25 डकैतों ने बमबाजी और फायरिंग कर 5 घरों में की लूटपाट, इलाके में फैलाई दहशत
पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी पंचायत के चंकी गांव में मंगलवार रात तकरीबन 2 दर्जन की संख्या में डकैतों ने एक ही परिवार के पांच घरो में डकैती की घटना को अंजाम दिया। जिसमें मो नईम पिता फरहाज, मो नौसाद, मो अहिजुल , मो अडसद के घर डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है।
वही घर के गृह स्वामी फरहाज ने बताया की नईम का नया शादी पिछले महीने की 15 तारीख को हुआ था। वही इस डकैती की घटना के दौरान दुल्हन के सभी जेबरों को डकैतों ने मारपीट कर मो नौसाद से 1 लाख चालीस हजार कैश, जेबर 12 भर सोना चांदी 2 किलो भी लेकर चले गए । डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए सबसे पहले चार से पांच बार आकाशीय गोली फायरिंग की साथ हि घर के आसपास बम फोड़कर डराया और सभी को डंडा, लाठि, हथियार दिखाकर काफी मारपीट करने लगे।गृहस्वामी ने बताया की बंगाल के दालकोला पूर्णिया मोड होते हुए मालोपाडा तेलंगा घाट महानंदा नदी पार कर 20 से 25 कि संख्या में नकाबपोश अपराधी डकैती करने आए थे । सभी कम उम्र के लग रहे थे। लेकिन गाली गलौज बहुत कर रहे थे। वही इस घटना के दौरान महिला अफरोजा घर से बाहर निकल रही थी तभी डकैतों ने एक गोली चला दिया जी महिला के सिर पास से निकल गई। जिस दौरान महिला घायल हो गई।
डकैतो ने डकैती के बाद जाते जाते वॉर्निग देते हुए कहा अगर ज्यादा शोर या हल्ला गुल्ला मचाओगे तो जान से मार देंगे। वही इसी बीच हौसला दिखाते हुए डकैतों का पिछा करते हुए पूर्व वार्ड सदस्य आफाक आलम ने महानंदा नदी मे छिपकर डकैतों को पकड़ने के लिए लाठी से वार किया। और पकड़ भी लिया था। लेकिन डकैतों ने हाथ छुडाकर पूर्व वार्ड सदस्य के हाथ में गोली मार दिया। जिसका इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है। डाक्टर ने बताया है। अभी हाथ मे गोली फसा हुआ है।आपरेशन करने के बाद गोली निकला जाएगा। बतादे तो डकैतों ने महानंदा नदी किनारे एक हथौडा, 11 जोड़ी जूता चप्पल, बास के डंडे, सिगरेट का डब्बा, पानी की बोतल छोड़ भागे है। और इस घटना में घर के आसपास से एक गोली और मोबाइल का कभर छोड़ भी मिला है। वही मौके पर बायसी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार डगरूआ थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच जांच कर रहे है। इस मामले को लेकर बायसी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया अभी जांच चल रहा हैं।जांचोपरांत ही आगे कि कार्रवाई की जाएगी।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd