Breaking News

कोडरमा: कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के माँ चंचालिनी मुख्य द्वार के समीप बीती रात गिरिडीह की ओर से आ रही एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के माँ चंचालिनी मुख्य द्वार के समीप बीती रात गिरिडीह की ओर से आ रही एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गिरिडीह जिला के संख निवासी 22 वर्षीय नीलेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान भी गिरिडीह जिले के संख निवासी 22 वर्षीय अजीत कुमार पिता नंदू यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक गिरिडीह स्थित अपने निवास से बाइक पर सवार होकर नवलशाही में किसी शादी समारोह में शामिल होने या रहा था। इसी बीच रात के करीब 9 बजे नवलशाही के माँ चंचालिनी मुख्य द्वार के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना नवलशाही थाना को मिलते ही नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां ईलाज के दौरान नीलेश की मौत हो गई, जबकि घायल अजय का इलाज अभी भी चल रहा है। इधर पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक व घायल के परिजनों को दी गई। जिसके पश्चात देर रात मृतक व घायल के परिजन सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। इधर मंगलवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम होने के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


मृतक के भाई ने जताई हत्या की आशंका

इधर घटना के पश्चात मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे मृतक नीलेश के भाई कैलाश यादव ने बताया कि अजय मुम्बई जाने वाला था जिसे छोड़ने उसका भाई नीलेश उसे लेकर कोडरमा स्टेशन जा रहा था। उसने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले उसके भाई और पड़ोस के लड़कों के बीच कुछ कहा सुनी हुई थी। जिसमें उक्त युवक द्वारा मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं उसने बताया कि उसके भाई के गले पर बने निशान को देखकर लग रहा है कि उसने जो गले में चेन पहन रखा था, उसी चेन से दबाकर उसके भाई की हत्या कर दी गई है। उन्होंने संदेह जताया कि उसके भाई के साथ जो अजय नाम का लड़का बीती रात उसके साथ बाइक से आ रहा था, उसे मेरे भाई की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि वे थाने में आवेदन देकर मामले की गंभीरता पूर्वक जांच करने की मांग करेंगे।

Mithlesh Kumar
5174
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.