Breaking News

बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला मैं गैस सिलेंडर फटने से दो घरों में लगी भीषण आग। कई सामान जलकर हुआ राख।

बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत स्थित पासवान टोला वार्ड नंबर 8 में शनिवार की देर रात आग लगने सें दो लोगों का घर जलकर राख हों गया हैं। इस अग्निकांड में पंकज कुमार पासवान और अजीत पासवान का घर पुरी तरह से जल गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपेटो ने तेजी से दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों मे रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर जमीन के कागजात और अन्य कीमती बस्तुएं जल कर खाक हो गई। आपको बता दे कि इस अग्निकांड कांड में दो परिवारों की कमाई जलकर नष्ट हो गई। घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशामन दल घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाया गया। अन्यथा बहुत बड़ी हादसा हो सकती थी। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बड़ी अग्निशामन वाहन रेलवे ढाला के पास से लौट गया क्योंकि अंदर पास पुल होने के कारण नहीं जा पाया। समाचार संकलन के दौरान पिड़ीत परिवार के द्वारा अंचलाधिकारी सहित थाना में आवेदन नहीं दिया गया था..

Vikash kumar
5025
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.