प्रतापगंज में नौ दिवसीय श्री राम कथा एवं सत्संग प्रवचन का आयोजन किया गया।
प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर उतर पंचायत के दुअनियां स्थित डाक बंगला परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा एवं दुर्लभ सत्संग प्रवचन का शुभारंभ बुधवार से हो गया। श्री राम कथा के प्रथम दिन ऋषिकेश से पधारे ब्रह्मचारी संत गोविंद दास जी महाराज के मंत्रोच्चार के बाद उनके नेतृत्व में बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण से सैकडों कन्याएं और महिला सर पर कलश ले गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर जय श्री राम के नारे लगाए। जिससे पूरा वातावरण राममय के साथ भक्तिमय हो गया। हर कलशधात्री पीले रंग के वस्त्रों में सजकर सर पर कलश ले रामधुन के साथ चल रही थी। पीले गणवेशधारी श्रद्धालु राम भक्त पताका ले जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। जो वातावरण को राममय बना रहे थे। कलश यात्रा कथास्थल पर पहूंच कर वैदिक मंत्रों वाचन बाद समाप्त हो गई। कथास्थल व्यवस्थापक के अनुसार प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे से राम भजन-कीर्तन के साथ प्रभातफेरी नगर भ्रमण की जायेगी। हर दिन सुबह 7बजे से 8.30 बजे तक स्तुति विनती एवं भजन कार्यक्रम होगा। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे से तक राम कथा और श्री रामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों पर भव्य झांकियां का आकर्षक मंचन होगा। विशाल कथा स्थल पर भव्य प्रवचन मंच के साथ अत्यधिक संभावित होने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महिला पुरुष के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। कलश यात्रा में पंचायत के मुखिया प्रताप विराजी, राजकुमार भगत, पूर्व मुखिया अनिल कुमार टीपू, बैजू चौधरी आदि दर्जनों गणमान्य साथ चल रहे थे। सुरक्षा का दायित्व पुअनि लाला कुमार अपने सशस्त्रबल के साथ आगे आगे चल कर निभा रहे थे।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd