आदित्य सिंह राजपूत ने 11वीं बिहार ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक।
दानापुर के वी एन शर्मा ग्राउंड में आयोजित 11वीं बिहार राज्य ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2025 में वैशाली जिले के लाल आदित्य सिंह राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन कर दिया। इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पूरे आयोजन का माहौल काफी जोश और उत्साह से भरा हुआ था।
वैशाली जिले के दौलतपुर चांदी गांव निवासी सेवानिवृत्ति शिक्षक ललितेश्वर प्रसाद सिंह के पोता आदित्य सिंह राजपूत ने 6 माह के कड़ी परिश्रम कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने गांव ही नहीं बल्कि जिले के साथ-साथ बिहार का नाम रोशन कर दिया है। अपने दादा से मिली प्रेरणा के बाद दिसंबर 2024 में स्टूडियो ऑफ मार्शल आर्ट पटना में कड़ी परिश्रम कर बिहार ग्रेपलिंग टूर्नामेंट 2025 में स्वर्ण पदक जीता है।
बताते चले तो आदित्य सिंह राजपूत के दादा सेवानिर्वित ललितेश्वर प्रसाद सिंह भी कुश्ती के पुराने खिलाडी थे। उन्होंने ही पोते आदित्य को ग्रेपलिंग के लिए प्रेरणा दी और पोता आदित्य सिंह राजपुर ने भी अपने दादा के सपने साकार करने के लिए दिसंबर 2024 में स्टूडियो ऑफ मार्शल आर्ट पटना में तैयारी शुरू कर दी। और महज 19 दिन की तैयारी में ही मध्य प्रदेश के धार में आयोजित आठवीं एमएमए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत मैं दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीत कर बिहार का नाम रोशन कर दिया था। उसके बाद छह माह की कड़ी मेहनत कर 18 मई 2025 को बिहार ग्रेपलिंग टूर्नामेंट दानापुर में वैशाली जिले का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक जीत कर बिहार मैं अपने वैशाली जिले का नाम रोशन किया है।
बतादे तो दो भाई बहनों में बड़े आदित्य सिंह राजपूत आर एन कॉलेज से बीसीए फाइनल ईयर के छात्र हैं। पिता प्राइवेट कंपनी गुजरात में नौकरी करते हैं तो माँ कुसल गृहणी है। छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता का श्रेय आदित्य अपने दादा ललितेश्वर प्रसाद सिंह को देते है। डेस्क रिपोर्ट पब्लिक व्यू वैशाली।


Advertisement
Trending News

Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd