भाजपा के पूर्व विधायक के असामयिक निधन पर भाजपाइयों ने प्रकट किया शोक
पूर्व विधायक चितरंजन कुमार के असामयिक निधन पर भाजपाइयों ने प्रकट किया शोक
अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन कुमार के असामयिक निधन की खबर से हुलास गंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने पूर्व विधायक के हुलास गंज प्रखंड क्षेत्र में पार्टी को संगठित रखने तथा कार्यकर्ताओं के बीच अपने मर्यादित एवं मित्रवत व्यवहार से लोकप्रिय पूर्व विधायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। हुलास गंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया गया। वक्ताओं ने उन्हें भाजपा का मजबूत, निष्ठावान एवं समर्पित सिपाही बताया।मौके पर मौजूद कृष्ण मुरारी ने उनके असामयिक निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd