कोडरमा: चंदवारा थाना क्षेत्र में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोंडो पंचायत के महुवादोहर गांव में गुरुवार को एक मिट्टी के मकान में आग लग गई। जिसमें घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि इस आगजनी में घर के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उक्त मकान टीको यादव नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए टीको यादव की पत्नी ने बताया कि दोपहर में वे और उनके पति अपने एक दिव्यांग बेटे के साथ घर पर ही थे। उनके घर के बाकी सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे। जबकि उनकी बेटी घर के बगल में ही गई हुई थी। अपराह्न करीब 3 बजे उन्हें कुछ जलने की बू आई। जब उन्होंने घर के पश्चिमी दिशा में जाकर देखा तो मालूम हुआ कि उनके घर में आग लगी हुई है। उन्होंने शोर मचानी शुरू की। जिससे उनकी बेटी वहां पहुंची और आसपास के लोगों को इकठ्ठा की। आग की सूचना पाकर आए लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना देते हुए आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन घर के आसपास पानी के किसी साधन के न होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इधर करीब घटना के दो घण्टे के बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया जा सकता, तब तक घर में रखे सारे समान जलकर खाक हो गए। जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो गया। जिसके कारण परिवार वाले काफी हताश हैं।
महुआ चुनने वाले लगाते हैं जंगलों में आग
इधर घर टीको महतो की पत्नी सहित आसपास की महिलाओं ने बताया कि अभी महुआ (एक प्रकार का फल) का सीजन चल रहा है। जिसे चुनने के लिए जंगल के लोग आते-जाते रहते हैं। जिस जगह महुआ का पेड़ होता है, वहां झाड़ियां भी होती हैं। उन झाड़ियों में महुआ चुनने आए लोगों के द्वारा आग लगा दी जाती है। यही कारण है कि आग धीरे-धीरे फैलते हुए उनके घरों तक पहुंच गया।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd