Breaking News

भाकपा माले का बदलो सरकार बदलो बिहार यात्रा का कारवां पंहुचा जहानाबाद के हुलासगंज

बदलो सरकार बदलो बिहार यात्रा का कारवां पंहुचा हुलास गंज------
भाकपा माले की बदलो सरकार, बदलो बिहार यात्रा रविवार को औरंगाबाद रोहतास एवं गया जिला से होते हुए जहानाबाद के हुलासगंज पहुंची। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। गया पटना मेन रोड पर तुलसीपुर चौराहे के पास आयोजित नुक्कड़ सभा में काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार संविधान और जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर देश पर शासन कर रही है। पिछले 11 वर्षों में असहिष्णुता बढ़ी है। सांसद ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे बिहार का विकास संभव है।एन डीए के शासन काल में चाहे केंद्र की बात हो या फिर राज्य सरकार की बिहार हर क्षेत्र में पिछड़ रहा है। जिस जंगल राज की दुहाई देकर सत्ता की बागडोर नीतीश बाबू ने अपने हाथों में लिया आज स्थिति जंगल राज से भी बद्तर हो चुकी है। हत्या, डकैती, बलात्कार के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बिहार में 94लाख से अधिक परिवार भोजन आवास शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से भी वंचित हैं। किसानों और मजदूरों की हालत बद से बद्तर बन चुकी है।नीतीश कुमार मानसिक एवं शारीरिक रूप से असमर्थ नजर आ रहे हैं। सभा को दोषी विधायक रामबली सिंह यादव ने भी संबोधित किया।

Manoj Kumar
5009
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

info@publicview.in

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.