कोडरमा साइकिल से गिरने से बच्चे की मौत
कोडरमा -कोवार मुख्य मार्ग मुख्य पर अपने साइकिल से स्कूल जा रहे एक बालक गिरने से मौत हो गई। मृतक बालक के पहचान मतौनी निवासी सकलदेव यादव के 10 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुआ। घटना सोमवार की लगभग सुबह 9:00 बजे बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार सागर कुमार तेतरौन स्थित कम्पीटेन्ट पब्लिक स्कूल में कक्षा तीसरा में पढ़ाई करता था। वह सोमवार के सुबह अपने घर से साइकिल चलाकर स्कूल जा रहा था। इसी बीच तेतरौन मस्जिद के समीप साइकिल नियंत्रित होकर गिर गया जिससे साइकिल का ब्रेक उसे गाल में घुस जाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में घटनास्थल पहुंचे और समाजसेवी राजेंद्र दास, रवि यादव सहित अन्य आसपास के सहयोग से उठाकर उसे सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सा इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सकलदेव यादव का दूसरा पुत्र सागर कुमार था। घटना के बाद परिजनों ने रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में पूरी तरह मातम छा गया।


Advertisement
Trending News





Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd