पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने दी जानकारी, देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने वीडियो जारी कर कहा विश्व के महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन हो गया है इस दौरान उन्होने शोक व्यक्त कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी 2014 में देश के प्रधानमंत्री थे। उस दौरान तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के लिए एक रैली करने कानपुर आए थे। उस सभा का मैं संयोजक था। उसी दौरान मेरी मुलाकात डॉ. मनमोहन सिंह जी से हुई थी । प्रधानमंत्री रहते हुए उनके विनम्र व्यवहार और शालीनता ने मुझे बहुत प्रभावित किया। संगठन से न होते हुए भी संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रति उनका प्रेम और स्नेह अपार था। उनकी विनम्रता और स्नेह को हम सभी याद रखेंगे। उसके बाद वर्ष 2016 में मेरी मुलाकात डॉ. मनमोहन सिंह जी से हुई। डॉक्टर साहब कांग्रेस और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर हमेशा सजग रहते थे। उनका प्रेम, शैली और विनम्रता वास्तव में उनके आभूषण थे।
वे वास्तव में भारत माता के सपूत थे। पाकिस्तान से पलायन करने के बावजूद 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहते हुए वे कभी पाकिस्तान नहीं गए। यह उनका भारत माता के प्रति प्रेम था, भारत माता के प्रति उनकी सच्ची देशभक्ति थी, जिसे हम हमेशा याद रखेंगे।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd