Breaking News

सोशल मीडिया पर रिल्स बनाना महिला पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, निलंबन के बाद वीडियो का किया जा रहा जांच।

बिहार में वर्दी पहन कर गानों पर रिल्स बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय ने सख्त आदेश जारी करते हुए की वर्दी पहनकर कोई भी वीडियो या रिल्स बनाते कोई भी पुलिसकर्मी या पुलिस पदाधिकारी दिखते हैं तो उन पर शक्ति से कार्रवाई की जाएगी. वही पुलिस मुख्यालय के आदेशों को ताख़ पर रख धज्जिया उड़ाते हुए मोतिहारी की एक महिला दारोगा का वर्दी में रिल्स बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो व तस्वीरों में आप साफ देख देख सकते हैं की ये महिला पुलिसकर्मी अपने काम की वजह से नहीं बल्कि ड्यूटी के दौरान रील्स बनाने के कारण सुर्खियों में हैं। बतादे तो महिला दारोगा ड्यूटी से ज्यादा रील्स बनाने के लिए मशहूर हो गई है। इस दौरान वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी भी रिलीस बनाती दिख रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला दारोगा पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में तैनात हैं। मैडम को रील्स बनाने का इतना शौक है कि आए दिन वो पुलिस यूनिफॉर्म में कई सारे रील्स बनाये दिख जाती हैं और उसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट भी करती हैं। बता दें की इस वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग के अनुशासन और सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अधिकारियों का मानना है कि वर्दी में इस तरह के वीडियो पुलिस की छवि को धूमिल कर रही हैं। इससे जनता में गलत संदेश जा रहा है। वही इस विडियो के वायरल होते ही मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करना या वर्दी में रिल्स बनाना पूर्णत वर्जित है और इस पर पुलिस मुख्यालय के द्वारा सख्त निर्देश जारी किया गया है ऐसा करने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाती है। वही महिला पुलिसकर्मी के रिल्स वाले वीडियो को संज्ञान में रखते हुए तत्काल महिला दारोगा को निलंबित कर दिया है। वाइरल वीडियो की जाँच की जा रही है। डेस्क रिपोर्ट पब्लिक व्यू मोतिहारी

Public Admin
5240
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.