ढाकामोड़ का भव्य कलश शोभा यात्रा एवं आकर्षक झांकी श्रद्धालूओ के बीच आकर्षण का केंद्र बना
बांका। आज से बांका जिले के विभिन्न स्थानों पर श्री श्री 108 चैती दुर्गा पूजा कलश स्थापना के साथ ही प्रारंभ हो गया। इसी क्रम में मंदार क्षेत्र के प्रसिद्ध ढाकामोड़ में चैती नवरात्र आरंभ हो गया। इसके पुर्व रविवार को मंदार के पापहरणी सरोवर से 5,हजार श्रद्धालूओ ने अपने माथे पर कलश लेकर लगभग 8 किलो मीटर की दूरी को तय कर जय श्री राम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। जिससे की आसपास का वातावरण पूरी तरह से गुंजायमान बना रहा। वहीं कलश शोभा यात्रा के दौरान आकर्षक रथ पर सवार आयोजन समिती के अध्यक्ष सह झारखंड सरकार में श्रम नियोजन,प्रशिक्षण एवं कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव,उनके भाई सह बेलहर विधायक मनोज यादव व उनके बड़े भाई सह बांका के तेलिया पंचायत के मुखिया दिलीप यादव साथ चल रहे थे। वहीं कलश शोभा यात्रा में गोड्डा के पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना देवी,उनके पुत्र रजनीश यादव,जिला परिषद् सदस्य सिंपल देवी,वकील यादव,अमित भारती श्रद्धा भाव से लगे रहे। वहीं पूरे रास्ते कलश शोभा यात्रा के दौरान भक्ती धुनों पर बाहर से आए घुड़सवार के करतब को देखने के लिए श्रद्धालूओ की भीड़ लगी रही।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd