कोडरमा में युवा शक्ति के द्वारा निकाला गया भव्य तिरंगा यात्रा
यह तिरंगा यात्रा डोमचांच की आन बान शान है अंग्रेजों के द्वारा यहां चार महापुरुषों ने अपना बलिदान आजादी के लिए दे दिए:-मिथलेश यादव
डोमचांच : अगस्त क्रांति के अवसर पर आज रविवार को युवा शक्ति एक नई सोच के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई.यह यात्रा चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान से शुरू हुई जो पूरे डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र व डोमचांच प्रखंड के कई इलाकों का भ्रमण किया.इस तिरंगा यात्रा में डोमचांच के विभिन्न स्कूल मॉडल एकेडमी,श्री महेश एकेडमी,इंस्पायर्ड विजन स्कूल,डी ए वी पब्लिक स्कूल,मंथन नेशनल स्कूल,संत अरविंद एकेडमी,सन साइन एजुकेशन,ग्रिजली पब्लिक स्कूल,उमा भारती हाई स्कूल,संत अरविंद एकेडमी,लक्ष्य कॉन्वेंट,संत पॉल पब्लिक स्कूल,नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय आदि के विद्यार्थियों ने भाग लिया.इस तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय व वंदे मातरम् से पुरा क्षेत्र गुंज उठा.कई लोगो ने इस तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया.तिरंगा यात्रा करीब पांच किलोमीटर की लम्बी तक देखी गई.इस यात्रा में विधायक डॉ नीरा यादव,जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव,प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव,भाजपा नेता रमेश सिंह,मयंक कुमार,समाजसेवी उमेश वर्मा,सांसद प्रतिनिधि सुजीत मेहता,प्रदीप सिंह,मॉडल एकेडमी निदेशक संगीता सिंहा,रंजीत मेहता,गणेश कुमार,श्री महेश एकेडमी के सुनील सिंहा,जय प्रकाश सिंह,मिथिलेश यादव,अमरदीप कुमार,संगीता सिन्हा,विवेक इंद्र गुरु,विश्वजीत बनर्जी,किशोर सिंहा,पंकज कुमार,गणेश कुमार,बलराम वर्मा आदि मौजूद थे.


Advertisement
Trending News






Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd