मामले की जांच मे गई पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिस घायल.
जहानाबाद: महिला JE से छेड़छाड़ के बाद पुलिस पर हमला, महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
जहानाबाद, बिहार राज्य में बढ़ते अपराध और गिरती कानून-व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। जहानाबाद जिले में लघु सिंचाई विभाग की महिला जूनियर इंजीनियर (JE) के साथ हुई छेड़छाड़ की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में महिला दारोगा ब्यूटी कुमारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।घटना 24 मई की है जब JE पल्लवी कुमारी परस बिगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल गांव में नहर परियोजना का निरीक्षण करने गई थीं। इसी दौरान गांव के निवासी अनिल सिंह के बेटे गौरी शंकर सिंह ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उनका मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची।
छापेमारी के दौरान आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला बोल दिया। हमले में झारखंड पुलिस का जवान नरेंद्र सिंह भी शामिल पाया गया, जिसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने के साथ-साथ टीम के सदस्यों के साथ हाथापाई भी की।
घटना में घायल पुलिसकर्मियों में महिला दारोगा ब्यूटी कुमारी के अलावा एसआई बबलू सिंह, सिपाही नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रविशंकर कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्यूटी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।


Advertisement
Trending News


Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd