राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सदर विधानसभा क्षेत्र के थावे पहुंचे।
थावे प्रखंड के दो पंचायतों में शनिवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री आमंत्रण सभा में हुए शामिल।सभी लोगों को गृह मंत्री अमित शाह की सभा भारी संख्या में पहुंचने की किया अपील। शनिवार की सुबह सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की जिले में आगमन के दौरान इटवा पुल पर साधु संतो की पांच सदस्यी टीम और भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर भव्य एवम जबरदस्त स्वागत किया।लछवार पंचायत के चनावे गांव नव निर्मित शिव मंदिर परिसर में आमंत्रण सभा को संबोधित करते हुए कहा की हम आपको निमंत्रण कार्ड देने आए हैं,की आपके के जिले में देश के चाणक्य कहे जाने यजस्वी गृह मंत्री अमित शाह का आगमन, रविवार यानी 30 को होने जा रहा है।जिसमे आप सभी पुरे संख्या में पहुंचकर,गृहमंत्री का स्वागत करे।वृंदावन मौजे गांव में पहुंचें मंत्री को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी भाजपा नेताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने आमंत्रण सभा को संबोधित करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की वैसे व्यक्ति और देश गृह मंत्री आ रहे हैं,जो काश्मीर में 370धारा हटाकर पुरे देश को समानता देने का कार्य किया। वैसे नेता को सभा आने के लिए निमंत्रण दे रहे है,ज्यादा ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपना उपस्थिति दर्ज कराए। ताकि आगामी विधान सभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गोपालगंज के सभी छह सीट एनडीए के पक्ष ने आए। जिसका संदेश देने के लिए आप सभी जनता गृह मंत्री के जनसभा में स्वयं पहुंचकर ऐतहासिक सभा बनने का संदेश देने का काम करें।गोपालगंज में गृह मंत्री के आगमन को लेकर गोपालगंज जिले के साथ सीवान सारण, मोतीहारी और बेतिया के आम जनता ने काफी उत्साह का माहौल बना हुआ।बिहार के विकास और बदलने में गृह मंत्री अमित शाह की पुरा सहयोग रहा है।सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा की गोपालगंज जिले में देश चाणक्य कहे जाने वाले और यजस्वी गृहमंत्री के आगमन को लेकर विपक्ष की दिल की धड़कन तेज हो गई।आपसे में इस समय विपक्ष लड़ाई कर रहे हैं।सभी जनता से अधिक से अधिक संख्या में गृह मंत्री के सभा में पहुंचने की अपील किया।मौके पर सदर विधायक कुसुम देवी,विधान परिषद राजीव रंजन ऊर्फ गप्पू सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी ऊर्फ मंटू गिरी,पुर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा राय,सुनिल सिंह, सुबास सिंह तोमर,उमेश प्रधान,शिव कुमार उपाध्यध्य, पुर्व मुखिया देवेंद्र सिंह ऊर्फ डीके सिंह ओम प्रकाश राय,पैक्स अध्यक्ष दिलीप गिरी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी, पारस सिंह,रंजन कुमार, रामाजी सिंह, सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजुद रहे।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd