Breaking News

कोडरमा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।

कोडरमा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। जहां एक ओर चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई है, जबकि बाइक चला रहे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतका की पहचान बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करियातपुर निवासी 45 वर्षीय सफिदान खातून पति मो. अनवर के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान मो. अनवर (55) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त बाइक चालक अपने बाइक (जे एच 02 ए आर 9955) से बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर (हजरीबाग) से चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब की ओर आ रहा था कि इसी बीच थाम के समीप वे के हाइवा की चपेट में आ गया। जिससे बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर घटना की सूचना चंदवारा थाना को दी गई। जिसके पश्चात चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना के पश्चात मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार ने बताया कि मृतका के पोस्टमार्टम के पश्चात शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के पश्चात थाम-चंदवारा मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। जिसके चंदवारा पुलिस के सहयोग से हटाया जा रहा है।

महतो अहरा में बोलेरो पलटने से युवती गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल में इलाज के बाद रेफर


कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के महतो अहरा के समीप सोमवार को एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बोलेरो पर सवार एक लड़की और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार झरखी बिशुनपुर निवासी 10 लोग एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान महतो अहरा के समीप बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 12 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी पिता मुरारी सिंह और अनिल कुमार उम्र 28 वर्ष पिता अर्जुन साव घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जहां लक्ष्मी कुमारी का प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया ।

Mithlesh Kumar
5051
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.