तापमान बढ़ने के साथ साथ आग लगने की घटनाएं बढ़ी
तापमान में वृद्धि के साथ साथ आग लगने की घटनाएं बढ़ी
जहानाबाद के हुलास गंज प्रखंड अंतर्गत सुकियावां एवं इब्राहिम पुर में दो घरों में आग लगने का खबर प्रकाश में आया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बीती रात सुकियावा गांव में सुरेंद्र शर्मा के घर में आग लग गई। घटना लगभग बारह बजे रात की बताई गई है। हालांकि इस घटना में गृहस्वामी को लाखों रुपए की चपत लगी है।घर में रखे बाईक, साईकिल एवं अन्य सामान जल कर खाक हो गया।आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।
वंही दूसरी घटना हुलास गंज प्रखंड के इब्राहिम पुर की है जंहा आज दिन में दोपहर के लगभग बारह बजे राजेश मांझी के झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से पचास हजार रुपए के सामान की क्षति हुई है। मौके पर भाकपा माले की टीम घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया। टीम में मुखिया अवधेश पंडित, श्याम जी पांडेय एवं जिला कमेटी के सदस्य दिलीप बिंद के साथ अन्य लोग भी शामिल थे।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd