हुलास गंज थाना परिसर में आयोजित किया गया जनता दरबार
थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि से संबंधित विवादों की हुई सुनवाई
हुलास गंज थाना परिसर में आज शनिवार को भूमि से संबंधित विवादों के मामले की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी सदाब आलम के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में खुद थाना अध्यक्ष पंकज कुमार भी उपस्थित थे। गहमागहमी के माहौल में सुनवाई की प्रक्रिया चल रही थी ।अंचल अधिकारी ने बताया कि भूमि से संबंधित विवादों के मामले प्राप्त होने पर दोनों पक्षों को बाजाब्ता नोटिस देकर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में बुलाया जाता है तथा दोनों पक्षों की उपस्थिति में उनके साक्ष्य एवं कागजातों के निरीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि कई ऐसे जटिल मामले भी आते हैं जिनका हल नहीं निकल पाता है उस स्थिति में वैसे मामलों को न्यायालय के लिए अग्रसारित कर दिया जाता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर हुलासगंज थाना परिसर में आयोजित होने वाले जनता दरबार से विवादों में काफी कमी आई है। लोगों को कम खर्च कम समय तथा कम परिश्रम में ही उचित न्याय मिल रहा है।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd