Breaking News

जदयू के पंचायत अध्यक्ष की माता को अपराधियों ने मारपीट कर किया घायल

मारपीट की घटना में महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
, हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत  पाठक चक गांव में मारपीट की एक घटना में 48 वर्षीय महिला सरिता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला दावथू पंचायत के जदयू के पंचायत अध्यक्ष की माता बताई गई है।ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जब सरिता कुमारी ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो वह आक्रोशित हो गया और उनके साथ मारपीट करने लगा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें त्वरित प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। कुछ वर्ष पूर्व उसके खिलाफ गांव में एक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया था, जो अब भी चर्चा का विषय है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सकें।

Manoj Kumar
5057
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.