झारखंड (पलामू) : अदर्शकला केंद्र व सार्वजनिक दुर्गा मंडप का भव्य पूजा पंडाल हेतु हुआ भूमि पूजन
पलामू के विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित वार्ड 16 गढ़ मुहल्ला सार्वजनिक दुर्गा मंडप व वार्ड 17 सोरडीहा आदर्श कला केंद्र पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य निर्माण होगा। पंडाल निर्माण हेतु उक्त दोनों मंडप के पास आज विशेष पूजा-अर्चना के बीच भूमि पूजन हुआ। सार्वजनिक दुर्गा मंडप के पास भूमि पूजन बतौर मुख्य यजमान निवर्तमान वार्ड पार्षद पूनम देवी,समाजसेवी विजय कुमार रवि व पूजा समिति अध्यक्ष राकेश केशरी ने संयुक्त रूप से किया। पंडित अच्युतानंद पांडेय ने पूरी विधि विधान ने पूजा कराया। वहीं सोरडीहा आदर्श कला केंद्र पूजा पंडाल हेतु भूमि पूजन बतौर मुख्य यजमान पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी,संदीप गुप्ता व मुकेश कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। यहां पंडित राजू पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूजा संपन्न कराया।


Advertisement
Trending News






Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd