नर्मदापुरम : शहर के मालाखेड़ी स्थित भगवान जगन्नाथ महाराज हुए स्वस्थ, सूचना मिलते ही ठाकुर राजा हुए खुश, मिठाई खिलाकर बांटे उपहार
नर्मदापुरम ग्राम अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा में महास्नान के बाद अस्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ शनिवार को स्वस्थ हो गए यह सूचना लेकर भगवान के सेवक यानी दयितपति प्रभु की जय जयकार करते हुए शनिवार दोपहर को 3:00 बजे मालखेड़ी स्थित ठाकुर राजा डा आशुतोष शर्मा के पास पहुंचे।
पहले तो ठाकुर राजा ने दयितपतियों से यह कहकर मिलने से मना कर दिया कि प्रभु के अस्वस्थ होने के कारण वे दुखी हैं। जब उन्हें यह जानकारी दी गई कि सेवक प्रभु के स्वस्थ होने का शुभ समाचार लेकर ही आए हैं तो चारों ओर प्रसन्नता का वातावरण बन गया। ठाकुर राजा ने प्रसन्न होकर सभी का सम्मान किया और उन्हें उपहार और पुरस्कार भी दिए।
इस सम्बन्ध में मंदिर क्योंकि अर्चक बाबाजी प्रसाद दास ने बताया कि अब अभगवन 26 जून को नवयौवन दर्शन देंगे। उसके बाद 27 जून को रथ यात्रा का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के सभी आयोजन ओडिशा के पूरी मंदिर के अनुसार ही किए जा रहे हैं।


Advertisement
Trending News





Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd