Breaking News

वक्फ़ बिल को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भड़के मुस्लिम समुदाय के लोग।

वक्फ बिल को लेकर देश में हंगामा मचा हुआ है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मुस्लिम समुदाय के लोग और विपक्षी दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वक्फ बिल को लेकर पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड के लखन पंचायत के मजगामा गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार द्वारा लाए गए इस कानून की कड़ी आलोचना की।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि अगर बिल वापस नहीं लिया गया तो हम सड़कों पर उतरेंगे और इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान वे लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर भड़के।वही मुखिया मोहम्मद अनवर ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक काला कानून है, यह संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वक्फ बोर्ड को जमीन दान में दी थी। सरकार उस संपत्ति को हड़पना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार हिंदू और मुसलमानों को लड़ाना चाहती है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

Public Admin
5054
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.