पूर्णिया भाजपा ने होली मिलन समारोह के दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा दी शुभकामनाएं।
पूर्णिया के भाजपा कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया इस दौरान सभी कार्यकर्त्ता होली के गीतों पर थिरकते और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर एक दूसरे पर फूल बरसाते दिखे। इस दौरान पूर्णिया भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भी सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाइयाँ दीं। वही समस्त पूर्णिया वासियों को भी भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने शुभकामनाये दी। बतादे तो इस होली मिलन समारोह को लेकर विशेष रूप से पारंपरिक गीत-संगीत की भी व्यवस्था की गई थी, जिसने होली के रंग में और भी उत्साह भर दिया। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, निर्वतमान जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, सकलदीप राजपाल, गुप्तेश कुमार, संजय मोहन, संजीव सिंह, अरुण रॉय पुलक, सुजीत सिन्हा, संजय पोद्दार, ललन सिंह, पिंटू पांडेय के आलावा सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd