Breaking News

बायसी में निकाला गया रामनवमी शोभा यात्रा, हजारों राम भक्त हुए शामिल।

पूर्णिया के बायसी में रामनवमी शोभा यात्रा शांतिपूर्वक निकली. बैसी चरिया से भोरा पुल तक इस रामनवमी शोभा यात्रा में सभी राम भक्तों ने भाग लिया. इस दौरान शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। इस शोभा यात्रा के दौरान पूरा इलाका जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। 

 

इस शोभा यात्रा के दौरान झांकियों में शिव, पार्वती, राम-सीता, लक्ष्मण, राधा कृष्ण की झलक देखने को मिली, साथ ही शिव गणों ने मसान होली के साथ शोभा यात्रा को और भी यादगार बना दिया।

 

इस शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी हर जगह अलर्ट मूड में नजर आया। इस रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी सनातनी कार्यकर्ताओं और राम भक्तों का आभार व्यक्त किया। 

 

आपको बता दें कि इस रामनवमी शोभा यात्रा में गंगा जमुना संस्कृति भी देखने को मिली। इस रामनवमी शोभा यात्रा में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद कुर्बान अली भी शामिल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी सनातनी हैं और हम सभी लोग मिलकर हर साल रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी करते हैं। रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर पूर्व भाजपा प्रत्याशी विनोद यादव ने भी कहा कि भगवान राम से सभी को सीख लेनी चाहिए। हम सभी भगवान राम को अपना आदर्श मानते हैं।

Public Admin
5090
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

info@publicview.in

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.