Breaking News

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा का औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच, डॉ. संजय कुमार द्वारा जनपद में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार ने एंबुलेंस में उपलब्ध मेडिकल उपकरणों, जीवनरक्षक दवाओं एवं एंबुलेंस से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जाँच की।
निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक उपकरण, दवाएं तथा दस्तावेज संतोषजनक स्थिति में पाए गए। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा जनहित में एक महत्वपूर्ण सेवा है और इसकी गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने एंबुलेंस स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

Moh. Aamir
5006
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

info@publicview.in

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.