तनिष्क शोरूम लूटकांड का अपराधी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढ़ेर।
अररिया में एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधि चुनमुन झा ढ़ेर हो गया। बताया जा रहा है कि अपराधी चुनमुन् झा के सीने में दो गोली लगी वही पूरे शरीर में लगभग 6 गोली लगी है जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया है सूत्रों की बात करें तो एनकाउंटर के दौरान एक बदमाश भाग निकला। वही इस एनकाउंटर में पांच जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास हुई है। जानकारी के मुताबिक चुनमुन जहां प्लासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर का रहने वाला था जिसे पूर्णिया और आरा में तनिष्क शोरूम में लूट कांड का मास्टरमाइंड अपराधि बताया जा रहा था। वही इस एनकाउंटर के बाद एसपी अंजनी कुमार ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि चुनमुन् झा नरपतगंज थाना क्षेत्र में देखा गया है जिसकी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी जारी कर दी इस दौरान चुनमुन झा पुलिस को देखते हैं फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें चुनमुन झा को गोली लगी। वही पुलिस ने चुनमुन झा कोई इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। डेस्क रिपोर्ट पब्लिक व्यू अररिया।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd