पूर्णिया भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान मनोज सिंह को सौंपी गई, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने पार्टी को बढ़ाने का लिया संकल्प
पूर्णिया के वनभाग स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मनोज सिंह को भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसका महत्वपूर्ण घोषणा बिहार सरकार के मंत्री श्री नीरज सिंह बबलू ने की। कार्यक्रम में बिहार भाजपा के सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश और प्रदेश महामंत्री श्री मिथिलेश तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
घोषणा के बाद पार्टी नेताओं ने मंच से मनोज सिंह को बधाई दी तथा उनके नेतृत्व में जिले में पार्टी की मजबूती एवं संगठनात्मक विस्तार की उम्मीद जताई। श्री नीरज सिंह बबलू ने अपने संबोधन में कहा कि मनोज सिंह जैसे ऊर्जावान एवं समर्पित नेता की जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पार्टी के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मनोज सिंह के नेतृत्व में भाजपा पूर्णिया जिले में नये कीर्तिमान स्थापित करेगी। वही उन्होंने ने कहा कि पूर्णिया के संसदीय क्षेत्र में जब से NDA की हार हुई है तब से घटनाएं बढ़ गई हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष का भी नाम घोषित करते हुए नए जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को बधाई दी।
वही BPSC मामले को लेकर प्रशांत किशोर को लेकर मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा की छात्रों का हम सभी आग्रह करते है की किसी के बहकावे में ना जाये और वैसे नेता को भी आग्रह करते है की छात्रों भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें छात्रों की पॉलटिक्स ना करें यही बेहतर रहेगा छात्रों के साथ हमेश NDA की सरकार खड़ी है। तेजस्वी जी भूल गए जब उनके समय में अखबरों में बड़ा बड़ा फोटो लगा होता था तो बड़ा अच्छा लगता था
आज उनका फोटो अख़बारों से गायब है तो आज उन्हें पैसे की बर्बादी नजर आ रही है। और तरह तरह का आरोप लगते रहते है। जनता देख रही है हिसाब जनता 25 में देख लेगी।
भाजपा के नए जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जी ने कहा कि पूर्णिया के भाजपा जिलाध्यक्ष के तौर पर मुझ पर विश्वास जताने को लेकर पार्टी को धन्यवाद देता हूं और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूर्णिया के सातों विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।
वही इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने मनोज सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अवश्य सफल होंगे। पब्लिक व्यू पूर्णिया से सोनू की रिपोर्ट।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd