Breaking News

शौच करने गए बच्चे की नहर में डूबने से हुई मौत। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज, जुटी जांच में।

सहरसा :- सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां ढाई साल का एक बच्चा नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान आर्यन कुमार के रूप में हुई है, जो सौरबाजार थाना क्षेत्र के नया नगर रौता वार्ड 15 निवासी रतन सादा का इकलौता बेटा था।
घटना के अनुसार, आर्यन नहर के समीप शौच करने के लिए गया था, जहां उसका पांव फिसलने से वह नहर में डूब गया। काफी देर खोजबीन के बाद उसका शव नहर में मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
मृतक बच्चे के परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। उसकी माँ प्रिया घरेलू कार्य में उलझी थी, जब यह हादसा हुआ। मृतक बच्चे के पिता आंध्रप्रदेश में मजदूरी करते हैं और वह हादसा वक्त भी बाहर थे।

Vikash kumar
5030
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.