बिहार: नौ सूत्री मांगों के समर्थन में रसोइया संघ ने दिया धरना
नौ सूत्री मांगों के समर्थन में रसोइया संघ ने दिया धरना
धरना देकर रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर उठायी आवाज
पंचदेवरी। अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड रसोइया संघ ने प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य मध्याह्न भोजन रसोईया संघ की प्रदेश सचिव अनीता देवी ने कहा कि सरकार उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दे। कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना में ठेकेदारी बंद हो, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में उन्हें मासिक वेतन का भुगतान करें। 12 महीने का वेतन प्रतिवर्ष भुगतान हो। पेंशन योजना लागू की जाए। न्यूनतम मजदूरी दर लागू करते हुए सरकारी स्तर पर मिलने वाली सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करायी जाएं। सरकारी कर्मी की तरह उन्हें आकस्मिक अवकाश एवं महिला रसोइया को विशेष अवकाश की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करती है।तो बाध्य होकर उन्हें चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलना पड़ेगा। मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती देवी, रामानंद शाह, पंचानन साह, शैंपू देवी, रामलोचन शाह, चंदा देवी, लक्ष्मी शाह, देवंती देवी, सरस्वती देवी, शनीचर भगत, इंदु देवी, जगन राम, कमलावती देवी, सुभावती देवी, लिलावती देवी, पार्वती देवी, मुन्नी देवी, चंपा देवी आदि थे ।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd