पीरो में रक्षक थाना अध्यक्ष का भक्षण वीडियो आया सामने
पीरो थाना क्षेत्र के गडरिया पुल के समीप शुक्रवार की शाम 5:00 बजे के करीब एक पिकअप जो कांवरियों से भरी थी और एक डिजायर कर की टक्कर हो गई थी। घटना के सूचना मिलने पर पीरो थाना अध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर कांवरियों के द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए गए। कांवरियों के द्वारा आरोप लगाया गया कि थाना अध्यक्ष के द्वारा कार में रखी हुई शराब को बाहर हटावा दिया गया। और उल्टे कांवरियों को हुई डराया धमकाया एवं गोली मारने की धमकी दी जाने लगी। सभी कांवरियों का रोते हुए नगर सभापति किरण उपाध्याय से घटना की जानकारी देने का एक वीडियो भी सामने आया है। वही घटनास्थल से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस के द्वारा दबगई दिखाते हुए एक युवक का कॉलर पड़कर बीच सड़क पर लेकर जा रही है। वही कांवरियों के द्वारा थाना अध्यक्ष पर पैसे की उगाही कर दोषी डिजायर कार सवार को भगाने का आरोप भी लगाया गया। जानकारी के लिए बता दे की बिहार में पुलिस की दबंगई कोई आम बात नहीं रह गई है। ऐसे भी पीरो थाना अध्यक्ष का ऐसे मामलों से पुराना रिश्ता रहा है। दबगई दिखाना उनके लिए भी कोई नई बात नहीं रह गई है। पुलिस व थाना अध्यक्ष के द्वारा किए गए कांवरियों के संग दुर्व्यवहार का वीडियो सामने आने के बाद वरीय अधिकारियों के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क की गई लेकिन संपर्क नहीं होने के कारण ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई।


Advertisement
Trending News







Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd