Breaking News

दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुई गोलीबारी की घटना, एक महिला जख्मी।

सहरसा :- सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र मे दो पक्षो के आपसी विवाद मे गोलीबारी हुई। जंहा एक पडोसी महिला के पैर मे गोली लग गयी। जख़्मी महिला का सदर अस्पताल मे ईलाज चल रहा है। पुलिस मामले की कार्रवाई मे जुटी है। जख़्मी महिला की पहचान सौरबाजार प्रखंड के पतरघट थाना क्षेत्र जम्हारा पंचायत के भदी फाड़ी टोला वार्ड 13 निवासी दीपक यादव के 25 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी के रूप मे हुई है। जख़्मी महिला ने बताया कि गांव के संतोष यादव और लल्टू यादव के पुरानी दुश्मनी है। ललटू यादव के खेत में लगे मकई का घास किसी अज्ञात लोगो द्वारा काट लिया गया। जिसको लेकर ललटू यादव खेत पर पहुंच कर अनजान लोगो के खिलाफ गाली गलौज कर रहा था। इसी दौरान संतोष यादव पहुँच कर ललटू के साथ भिड़ गए। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे को मारने काटने को तैयार हो गए और संतोष यादव ने देसी हथियार निकाल कर गोली चला दिया जो गोली फुल कुमारी के बाएं पैर में जा लगी। स्थानीय लोगों ने फूल कुमारी को पर में गोली लगा देखकर उसे तुरंत ही नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। फूल कुमारी के बाएं पैर में गोली आर पार हो गयी है।

Vikash kumar
5033
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.