भूमि विवाद मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति को भेजा गया जेल: ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जमीन के मामले में गिरफ्तार का व्यक्ति को भेजा गया जेल :- ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों एक व्यक्ति पर हुए जानलेवा मामले के बाद मामले में लिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। बताते चलें कि दिनांक 5 जून को डोमचांच थाना क्षेत्र के मसनोडीह निवासी पिंकू कुमार ने डोमचांच थाना में मसनोडीह के ही रहने वाले बबन मेहता के खिलाफ आवेदन दिया था। आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया था कि वे महेशपुर चौक स्थित अपने दुकान से रात के करीब 8 बजे कार में सवार होकर मसनोडीह अपने घर जा रहा था। इसी बीच मसनोडीह में बबन मेहता के घर के समीप बबन मेहता, 5-7 महिलाएं व गांव के ही लगभग 20 लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया और गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। जिसके पश्चात बबन मेहता ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी। इधर इस घटना के पश्चात डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने उक्त घटना को लेकर मामला दर्ज किया था। जिसके पश्चात बीती रात करीब एक बजे बबन मेहता को गिरफ्तार कर लिया। इधर बबन मेहता की गिरफ्तारी के विरोध में मसनोडीह के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और बबन मेहता की रिहाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिंकू कुमार द्वारा बबन मेहता को झूठे मामले में फंसाया गया है। पिंकू कुमार ने अपनी गाड़ी को खुद ही क्षति पहुंचाकर इसका जिम्मा बबन मेहता के ऊपर गढ़ दिया है। बताते चलें कि बबन मेहता व मसनोडीह के कुछ ग्रामीणों तथा पिंकू कुमार के बीच गांव के ही एक जमीन का विवाद वर्षों से चला आ रहा है। जिसको लेकर अभी कुछ महीने पहले भी दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई थी। इधर डोमचांच थाना प्रभार ओम प्रकाश ने बताया कि बबन मेहता के ऊपर कई शिकायतें हैं। कई मामलों में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज है, जिनको लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इधर पुलिस ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम को हटाने में लगी हुई है।
कोडरमा जमुआ मुख्य मार्ग को सुबह पांच बजे से ही जाम कर दिया है.जाम 11:05 बजे हटा।वहीं जाम कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये।वहीं बबन मेहता को रिहा करो रिहा करो आदि के नारे लगाये गये।वहीं जाम की खबर सुनते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिया और जाम कर रहे लोगों से जाम हटाने को कहा।जैसे ही पुलिस जाम स्थल पर पहुंची तो प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया।डोमचांच अंचलाधिकारी रविन्द्र पांडेय,थाना प्रभारी ओम प्रकाश,एसआई सुबोध पाठक,कमल कांत तांती आदि प्रशासन ने जाम स्थल पर पहुंचकर समझा बुझाकर जाम को हटाया गया।


Advertisement
Trending News













Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd