Breaking News

करेंट के चपेट में आने से दो लोगों की हुई घटना स्थल पर हुई मौत

करेंट लगने से दो की मौत तथा एक घायल
हुलास गंज प्रखंड के तीरा पंचायत अंतर्गत जारू गांव में करेंट के चपेट में आने से सोमवार को दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना लगभग दो बजे की बताई गई है। घटना की खबर से  पुरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर बीडीओ स्वेता कुमारी, अंचलाधिकारी सदाब आलम थानाध्यक्ष पंकज कुमार के साथ एस डी ओ एवं एस डी पीओ 2संजीव कुमार पंहुच कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजा गया तथा घायल शख्स का ईलाज हुलासगंज सीएचसी में चल रहा है जंहा हालत खतरे से बाहर बताई गई है
घटना के कारणो के संबंध में बताया गया कि न्हेसर मांझी उम्र 55बर्ष एवं विनय कुमार खेत में धान के बिचड़ा उखाड़ रहे थे तथा विनय कुमार के आठ वर्षीय पुत्र आकाश खेत के पास खेल रहा था। अचानक बगल में गाड़े गये बिजली का पोल उखड़ कर खेत में जा गिरा जिससे खेत में प्रवाहित करेंट के चपेट में आने से नन्हेसर मांझी तथा आकाश कुमार की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। तथा विनय कुमार घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगो द्वारा सबसे पहले बिजली की आपूर्ति बंद कराईं गई। तथा सभी मृतकों को खेत से बाहर निकाला गया तथा सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। बिजली के पोल तार के संबंध में बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा अस्थाई रुप से खेतों में बोरिंग तक बांस बल्ले लगा कर लगाया गया था। बरसात के मौसम में जमीन गिली होने के कारण यह हादसा हो गया।

Manoj Kumar
5012
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

info@publicview.in

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.