Breaking News

स्कूल जा रहे हैं शिक्षक को अज्ञात अपराधियों ने लूट के क्रम में मारी गोली, घायल अवस्था में इलाज जारी

पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर भंगहा में गुरुवार सुबह 7 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे शिक्षक को लूटपाट के दरमियान गोली मार दी। बतादे तो घटना मधेपुरा और पूर्णिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र जानकीनगर घटित हुई है। जहाँ स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल शिक्षक को मुरलीगंज स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वही घायल शिक्षक की पहचान अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 निवासी 41 वर्षीय जुनैद आलम के रूप में किया गया है। इस दौरान मिडिया से बात करते हुए घायल शिक्षक ने बताया की करीब 12 बर्षों से जानकीनगर के चैनपुरा मध्य विद्यालय में कार्यरत है। हर दिन की भांति आज सुबह जब घर से स्कूल जाने के क्रम में जानकीनगर थाना के विधा विहार प्राइवेट स्कूल के समीप अपाचे गाड़ी पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने जबरन मोटरसाइकिल रोक ली और पैसे की मांग करने लगे। मेरे द्वारा पैसे नहीं होने की बात सुनते ही अपराधियों में से एक ने हथियार निकल कर दो गोली चला दी। दोनों गोलियां शिक्षक के कमर के नीचे लगी वही इस घटना के बाद मुरलीगंज और जानकीनगर के थाने की पुलिस पहुंच मामले की जाँच में जुट गई है। 

Anil Kumar
5141
Share with your Friends

Advertisement

Trending News

Newsletter

Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd

Lorem ipsum dolor sit amet elit
Get In Touch

Purnia, Bihar, India

[email protected]

Follow Us
Copyright © 2025 @ Public View. All rights reserved.
Made with skill by Myindex Inc.