पूर्णिया में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, दो दिवसीय रेणु स्मृति पर्व का होगा आयोजन
पूर्णिया के मरंगा स्तिथ विधा विहार इंस्टिट्यूट के सभागार कछ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस दौरान उन्होंने मिडिया को सम्बोधित करते हुए बताया की पूर्णिया विश्वविद्यालय और विद्या विहार आवासीय विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय रेनू स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रेनू जनपद की सांस्कृतिक यात्रा को दर्शाया जाएगा इसमें नई दिल्ली साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ माधव कौशिक, सचिव डॉ के एस राव, वरिष्ठ लेखिका डॉ मंजुला राणा, बिहार विधान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ रामबचन राय सहित नामचिन साहित्यकार शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह फणीश्वर नाथ रेणु के पुत्र पदम पराग वेणु मौजूद रहेंगे रेनू स्मृति पर्व के संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए पूर्णिया कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और प्रख्यात साहित्यकार डॉ रत्नेश्वर मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय समारोह की शुरुआत 11 अप्रैल की सुबह 10:00 बजे से विद्या विहार आवासीय परिसर के रविवंश नारायण स्मृति सभागार में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा।
इसमें साहित्यिक परिचर्चा होगी जिसमें साहित्यकार अपने अपने विचार व्यक्त करेंगे इसके अलावा काव्य पाठ नाटक सम्मान समारोह और फिल्म का प्रदर्शन होगा उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले साहित्यकारों को रेनू ग्राम औराही हिंगना का दर्शन कराया जाएगा। दो रत्नेश्वर मिश्र ने कहा कि फणीश्वर नाथ रेणु ने अपनी कृति मैला आंचल में ग्रामीण परिवेश रहन-सहन खान पान सहित पूरे सामाजिक जीवन का चित्रण किया है उन्होंने कहा कि रेनू जी ने अपने लेखनी से पूर्णिया को विशिष्ट पहचान दिलाई।


Advertisement
Trending News












Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd