गोपालगंज: मथौली खास गांव से अपहृत लड़की को पुलिस ने किया बरामद
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के मथौली खास गांव से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व शादी के नीयत से अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसे शनिवार के दिन पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने बयान दर्ज करने के बाद अपहृत किशोरी को उसके प्रेमी के परिवार को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के मथौली खास गांव निवासी विनोद महतो की 17 वर्षीय बेटी अनुराधा कुमारी दो सितंबर 2024 को अपने घर से उचकागांव कंप्यूटर की पढ़ाई करने के लिए गई हुई थी। जहां से वापस आने के दौरान उसी के गांव के कुछ युवकों ने उसकी शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था। घटना के बाद अपहृत किशोरी की मां ने गांव रितेश राम, शन्यू साह सहित चार लोगों को आरोपित बनाया था। जिसके बाद पुलिस अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। तभी से सभी आरोपित लगातार फरार चल रहे थे। मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक कन्हैया लाल सिंह अपहृत किशोरी की बरामदगी को फरार आरोपितों पर लगातार दबाव बना रहे थे। इसी दौरान 13 फरवरी की सुबह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार को सुचना मिली कि अपहृत किशोरी प्रखंड मुख्यालय के आस-पास घुम रही है। जिसे पुलिस ने महिला सिपाही के सहयोग से बरामद कर थाने लाया गया। मेडिकल जांच में अपहृत किशोरी के बालिक घोषित करने के बाद न्यायालय ने उसका बयान दर्ज करने के बाद न्यायालय ने अपहृता को उसके प्रेमी के पिता को सौंपने का आदेश दिया। जिसके आलोक में पुलिस ने अपहृता को उसके प्रेमी के स्वजन को सौंप दिया।
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd