पार्सल भान से लाखों के शराब की हुई बरामदगी, पुलिस ने साढ़े तीन सौ लीटर अंग्रेजी शराब किए जब्त।
पार्सल भान से साढ़े तीन सौ लीटर अंग्रेजी शराब हुलास गंज पुलिस ने किया बरामद
हुलास गंज थाना क्षेत्र में लाट गांव के पास बुधवार को दोपहर एक बजे के आसपास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पार्सल भान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुलास गंज पुलिस को सूचना मिली थी कि गया की ओर से अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप लेकर पार्सल भान आ रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एस एच चार गया पटना मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर दी गई।पार्सल भान के पंहुचते ही रोक कर चालक को हिरासत में ले लिया गया तथा भान को थाना में लाकर जान पड़ताल की गई।हां के उपर में बौक्स बनाकर शराब को छुपाया गया था।कुल मिलाकर विभिन्न ब्रांडों के साढ़े तीन सौ लीटर बरामद किया गया।इस संबंध में चालक आकाश कुमार जो बिदुपर जिला वैशाली का रहने वाला है ने बताया कि शराब की यह खेप बेलागंज से हिलसा ले जाया जा रहा था।इस संबंध में ज़ब्ती सूची बना कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत किसी भी हाल में अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फिर गया है और आम लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
Advertisement
Trending News
Newsletter
Aliqu justo et labore at eirmod justo sea erat diam dolor diam vero kasd